Category Archives:  LifeStyle

पीरियड्स के दौरान इन घरेलू उपायों से मिलती है.. दर्द में बड़ी राहत; जानिए

Jul 13 2019

Posted By:  Anil

जैसा की हम सभी जानते है की महिलाओं के लिए पीरियड्स या मासिक चक्र के दिन अत्यधिक कष्टप्रद होते हैं | यह गंभीर समस्या महिलाओ को हर महीने में एक बार अवश्य ही झेलनी पड़ती है | हालांकि ये एक ऐसा शारीरिक चक्र हैं जिसके होने पर भी महिलाओं को बहुत अधिक कष्ट उठाना पड़ता है और नियमित रूप से न होने पर दूसरी कई गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ता है | पीरियड्स का दर्द हर महिला के लिए बहुत ही अलग होता है |


पीरियड्स में न केवल पेट में बहुत तेज दर्द रहता है बल्कि पैर और पीठ में भी अत्यधिक तकलीफ बनी रहती है | कई बार ये दर्द इतना अधिक अहनीय हो जाता है कि दवा लेनी ही पड़ती है, लेकिन अगर आप दवाई खाने से पूरी तरह बचना चाहती हैं तो इन घरेलू नुक्सो से आप भी इस दर्द को अवश्य ही कम कर सकती है..


तुलसी के पत्ते - 
अगर किसी महिला को अत्यधिक दर्द हो रहा है, तो चाय बनाते समय उसमें कुछ पत्ते तुलसी के डाल दें | इस चाय को पीने से दर्द में बहुत आराम मिलेगा |

अदरक -
पीरियड्स के दर्द में अदरक खाना अत्यधिक फायदेमंद रहता है | आप चाहें तो इसके छोटे-छोटे टुकड़ों को पानी में उबालकर भी अवश्य ही पी सकती हैं | इससे दर्द में बहुत आराम मिलेगा |


अजवायन -
पीरियड्स के समय अक्सर महिलाओं को गैस की गंभीर समस्या हो जाती है | इस वजह से भी उनके पेट में बहुत दर्द होता है | इससे बचने के लिए अजवायन का सेवन भी बहुत कारगर होगा |

पपीता -
पपीता पाचन क्रिया को पूरी तरह मजबूत बनाने का काम करता है | पीरियड्स के दौरान इसका सेवन करने से दर्द में बहुत आराम मिलता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर